*धार कलेक्टर और जिला पंचायत CEO के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट*सूत्र – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*धार कलेक्टर और जिला पंचायत CEO के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट*सूत्र

😊 Please Share This News 😊

इंदौर। इंदौर हाईकोर्ट ने धार कलेक्टर और तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ये मामला एक कर्मचारी को काम से हटाने से संबंधित है। उसने पूरे मामले में इंदौर हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई कर दोनों अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है इस मामले में 23 अक्टूबर को इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।

 

*रोजगार योजना सहायक के पद से हटाया*

मामले के अनुसार इंदौर हाई कोर्ट में मिथुन चौहान ने अधिवक्ता प्रसन्ना भटनागर के माध्यम से याचिका लगाई अधिवक्ता प्रसन्ना भटनागर ने बताया याचिकाकर्ता मिथुन चौहान ग्राम पंचायत नालछा धार में ग्राम रोजगार योजना सहायक पद पर था अचानक उसका स्वास्थ्य खराब हो गया और वह एक दिन काम पर नहीं गया इस कारण उसके खिलाफ कदाचरण बताते हुए बिना जांच और उसकी सुनवाई के उसे पद से हटा दिया गया इसके विरोध में मिथुन ने याचिका दायर की।

 

*इंदौर हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया*

मिथुन की अपील को खारिज कर दिया गया इसके बाद उसने इंदौर हाई कोर्ट का रुख किया उसने 2019 में रिट पिटीशन लगाई हाई कोर्ट ने 22 अगस्त 2023 को आदेश दिया कि उसकी सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त किया जाए साथ ही उसका 50 प्रतिशत पुराना वेतन भी वापस किया जाए शासन ने इसके विरुद्ध अपील की लेकिन 3 जुलाई 2024 को अपील निरस्त हो गई इसके बाद भी अधिकारियों ने हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया इसके बाद याचिकाकर्ता ने इंदौर हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754