दुर्गा स्थापना स्थलों में स्वास्थ्य शक्ति के जागरूकता बैनर लगाए* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

दुर्गा स्थापना स्थलों में स्वास्थ्य शक्ति के जागरूकता बैनर लगाए*

😊 Please Share This News 😊

चिचोली।।नवरात्र के पावन पर्व पर मलेरिया निरीक्षक चिचोली पंकज डोंगरे द्वारा अपनी चिरापाटला विजिट के दौरान दुर्गा स्थापना स्थलों पर मलेरिया नियंत्रण से सम्बंधित स्वास्थ्य शक्ति के जनजागरूकता बेनर लगाए जिसमे माता रानी की अष्ट भुजाओं को वाहक जनित रोग संहारक प्रतीक देते हुए नियंत्रण की जानकारी प्रसारित की गई।

स्वास्थ्य विभाग के इस नवाचार से ग्रामीणों द्वारा माता रानी के स्वास्थ्य शक्ति स्वरूप के दर्शन लाभ के साथ वाहक जनित रोगों से नियंत्रण के उपायों को आसानी से समझा गया।

श्री डोंगरे के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरापाटला से बाबुलाल जैसवाल, राकेश कहार,एलटी अशोक साहू,एएनएम मीरा धुर्वे उपस्थित रहे एवम स्वास्थ्य शिक्षा देने में सहयोगी बने।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]