उज्जैन.77वें संविधान दिवस पर ड्राइंग कंपटीशन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इक़बाल उस्मानी l. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन.77वें संविधान दिवस पर ड्राइंग कंपटीशन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इक़बाल उस्मानी l.

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन.सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद मीर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया 77 वें संविधान दिवस के मौके पर संस्था द्वारा अमरपुरा स्थित द लर्निंग हब पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्राइमरी एवं मिडिल के छात्र छात्राएं प्रतियोगिता शामिल हुई टॉप 10 प्रतियोगियों के अलावा अन्य प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रदान किए गए l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद गौसिया वारसी ने अपने उद्बोधन में कहा आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को हमारे देश का संविधान संपूर्ण हुआ था था l संविधान ने सभी देश के नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट समीर खान ने अपने उद्बोधन में कहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों ने देश के नागरिकों के लिए संविधान के निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च योगदान दिया l हम सभी भारतीयों को संविधान की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहना चाहिएl संविधान हमें अनेक मौलिक अधिकार प्रदान करता है l देश की एकता और अखंडता के लिए भी संविधान एक महान ग्रंथ हे l हम सभी भारतीयों को मानवता और प्रेम और सद्भाव के साथ बर्ताव करना चाहिएl विशेष अतिथि मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन शिक्षाविद सैयद सईद अली वारसी, पार्षद प्रतिनिधि अनवर नागोरी, इरशाद कुरैशी, अनुदीप गंगवार ,बाबर खान ने भी संबोधित कियाl संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया l कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, मुमताज अली, जाहिद नूर एडवोकेट, नासिर मंसूरी, साकिर शेख, सादिक मंसूरी ,कमर अली,सैयद उस्मान हसन, जहीर अहमद आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन इकबाल उस्मानी ने किया आभार संयोजक हाजी इस्माइल भाई रंगवाला ने माना lउपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]