बैतूल 🔹*खेतों से पानी की मोटर चोरी करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश* अकरम पटेल  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल 🔹*खेतों से पानी की मोटर चोरी करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश* अकरम पटेल 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल (म.प्र.)

दिनांक : 18.11.2026

 

🔹 *आठ चोरी की घटनाओं का खुलासा, चोरी करने वाले एवं चोरी का माल खरीदने वाले सहित कुल 06 आरोपी गिरफ्तार।* 

 

🔹 *10 पानी की मोटर एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3,27,000/- का मशरूका बरामद।* 

 

🔹 *खेतों के कुओं से मोटर चोरी कर कबाड़ियों एवं अन्य व्यक्तियों को बेचते थे आरोपी।* 

 

🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा खेतों से पानी की मोटर एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी करने वाले आरोपियों तथा चोरी का माल खरीदने वालों सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

 

 🔹*घटनाक्रम एवं प्रकरण का विवरण* 

 

थाना कोतवाली बैतूल क्षेत्रांतर्गत ग्राम भट्टाझिरी, खेडीसावलीगढ़, सेलगांव एवं भडूस के खेतों से अलग-अलग तारीखों में अज्ञात चोरों द्वारा सिंचाई के लिए उपयोग की जाने वाली पानी की मोटर पम्प चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं।

 

🔹इस संबंध में फरियादियों की रिपोर्ट पर दिनांक 14 एवं 15 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली में कुल 08 अपराध पंजीबद्ध किए गए। इनमें अपराध क्रमांक 988/2026 एवं 993/2026 से 999/2026 तक धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए।

 

 🔹*पुलिस की कार्रवाई एवं आरोपियों तक पहुंचने का घटनाक्रम* 

 

प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश प्रारंभ की गई।

 

🔹विवेचना के दौरान संदेही शिवम उर्फ सोयम मांझी एवं नितेश उर्फ निक्की विश्वकर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा अपने साथी हर्ष पाल के साथ मिलकर विभिन्न गांवों के खेतों एवं कुओं से पानी की मोटर पम्प चोरी करना स्वीकार किया गया।

 

🔹आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी की गई मोटरें उन्होंने अब्दुल हबीब कबाड़ी, भैरू उईके कबाड़ी एवं चेतन तावरे को बेची थीं। पुलिस द्वारा उक्त तीनों व्यक्तियों को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उनके द्वारा चोरी की मोटरें खरीदना स्वीकार किया गया।

 

🔹पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही एवं उनके द्वारा पेश किए जाने पर कुल 10 नग पानी की मोटर पम्प विधिवत जप्त की गईं। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।

 

🔹इस प्रकार कोतवाली पुलिस ने आठ चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले एवं चोरी का माल खरीदने वाले कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी विवेचना एवं तलाश जारी है।

 

 🔹*गिरफ्तार आरोपी* 

 

1. शिवम उर्फ सोयम मांझी पिता कमलेश मांझी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम खेडीसावलीगढ़, थाना कोतवाली बैतूल, स्थायी निवासी ग्राम चांदपुर, तहसील डबरा, जिला ग्वालियर।

 

2. नितेश उर्फ निक्की विश्वकर्मा पिता गणेश विश्वकर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खेडीसावलीगढ़, थाना कोतवाली बैतूल।

 

3. हर्ष पाल पिता मनोज पाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खेडीसावलीगढ़, थाना कोतवाली बैतूल।

 

4. अब्दुल हबीब पिता हफीज, उम्र 50 वर्ष, निवासी आजाद वार्ड, टिकारी बैतूल (कबाड़ी)।

 

5. भैरू पिता टिट्टा उईके, उम्र 50 वर्ष, निवासी खापा, थाना चिचोली (कबाड़ी)।

 

6. चेतन पिता रमेश तावरे, उम्र 26 वर्ष, निवासी बोरगांव, थाना चिचोली।

 

 🔹*जप्त मशरूका* 

 

1. पानी की मोटर पम्प – 10 नग, कीमत लगभग ₹2,42,000/-।

2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल – कीमत लगभग ₹85,000/-।

 

 *कुल जप्त मशरूका – ₹3,27,000/-।* 

 

 🔹*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* 

 

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक रामस्वरूप रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण पचौरी, प्रधान आरक्षक 322 अजय भलावी, आरक्षक 243 नानकराम, प्रधान आरक्षक 165 रामदास रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 52 बिजेश रघुवंशी, आरक्षक 30 ओंमकार, आरक्षक 01 रोहित नवरेती, आरक्षक 650 उज्जवल दुबे एवं आरक्षक 607 सूर्यकांत की सराहनीय भूमिका रही।

 

 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की आमजन से अपील* 

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि खेतों में लगे सिंचाई उपकरणों, पानी की मोटरों एवं अन्य कृषि सामग्री की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। खेतों एवं कुओं के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें तथा संभव हो तो सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें।

 

साथ ही कबाड़ी एवं अन्य व्यवसायियों से अपील है कि किसी भी व्यक्ति से पुरानी मोटर, केबल वायर अथवा अन्य सामान खरीदते समय उसकी खरीद का वैध प्रमाण एवं विक्रेता की पहचान अवश्य सुनिश्चित करें। चोरी का सामान खरीदने या उसे छिपाने में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

बैतूल पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]