किस्मत न्यूज़ बैतूल.गन्ना किसानों की मांग पर अड़े, रेट 500 रुपये से कम पर नहीं होगी कटाई*अकरम पटेल। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल.गन्ना किसानों की मांग पर अड़े, रेट 500 रुपये से कम पर नहीं होगी कटाई*अकरम पटेल।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल *जीन मोड़ / मायरा पेट्रोल पंप, 18 नवंबर 2026*पहले तय कार्यक्रम के अनुसार आज बुधवार को सुबह 11 बजे क्षेत्र के गन्ना किसान अपनी मांगों को लेकर *मायरा पेट्रोल पंप, जीन मोड़* पर एकत्रित हुए।

 

किसानों का कहना है कि *16 नवंबर को मण्डई घाट स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण* में हुई बैठक में जो फैसला लिया गया था, उसी के अनुसार आज वे एकजुट हुए हैं। किसानों के अनुसार, इस बार गन्ने का रेट *500 रुपये प्रति क्विंटल से प्रारंभ* किया जाए, इससे कम पर कटाई नहीं होगी।

 

बैठक में किसानों ने कहा कि जब तक मिल प्रबंधन रेट बढ़ाने पर सहमति नहीं देता, तब तक कोई भी किसान और ट्रांसपोर्टर गन्ने की कटाई नहीं करेगा। किसानों ने एक-दूसरे से अपील की कि मिल प्रबंधन के दबाव या लालच में आकर कोई भी किसान कटाई न करे।

 

किसानों के अनुसार आज जीन मोड़ पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे हैं और शीघ्र ही मिल मालिक एवं प्रबंधन से रेट को लेकर चर्चा की जाएगी।

 

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

बैठक में समस्त गन्ना किसान, हनुमान शुगर मिल क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

 

।

>

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]