बैतूल *उत्कृष्ट कार्य के लिए तहसीलदार एवं पटवारी सम्मानित* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल *उत्कृष्ट कार्य के लिए तहसीलदार एवं पटवारी सम्मानित* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। स्वामित्व अधिकार पत्र की रजिस्ट्री निष्पादन योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले के दो राजस्व अधिकारियों को भोपाल में आयोजित कार्यशाला में सम्मानित किया गया। नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी, भोपाल में आयोजित विशेष कार्यशाला के दौरान भैंसदेही तहसीलदार सुमित कुमार गुर्जर एवं खेड़ीसावलीगढ़ के पटवारी इंद्र कुमार बोरबन को उनके उत्कृष्ट कार्य जिले में सर्वाधिक रजिस्ट्री संपादित करने एवं सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान आयुक्त भू-अभिलेख निधि निवेदिता एवं प्रमुख सचिव राजस्व ई. रमेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा उपस्थित रहे। इस उपलब्धि से बैतूल जिले के राजस्व विभाग का गौरव बढ़ा है। दोनों अधिकारियों की इस उपलब्धि पर जिले के राजस्व अमले एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]