बैतूल *बुजुर्ग परिवार की जड़ हैं, उनके आशीर्वाद से ही परिवार फलता-फूलता है* *दादा-दादी, नाना-नानी सम्मेलन संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। दादा-दादी, नाना-नानी सम्मेलन का भव्य आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर, कालापाठा में हर्षोल्लास से किया गया। कार्यक्रम में शिशु वाटिका एवं प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों ने अपने बड़ों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम अध्यक्ष, अखिल भारतीय यादव महासभा, नर्मदापुरम संभाग श्रीमती दुर्गा यादव, पूर्व पटवारी राजस्व विभाग एवं आबकारी विभाग में सेवाएं अमर सिंह राजपूत, उच्च माध्यमिक विद्यालय झीटापाटी प्राचार्य मिश्रीलाल उईके, विद्यालय संचालन समिति से अध्यक्ष रश्मि साहू एवं सदस्य पूनम खण्डेलवाल के आतिथ्य में और विद्यालय के प्राचार्य मयंक लाहोरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में दादा-दादी एवं नाना-नानी के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दादा-दादी एवं नाना-नानी ने अपने समय की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनके समय में जीवनशैली कैसी थी और आज के बच्चों में किस प्रकार नई क्षमताओं एवं कौशलों का विकास हो रहा है। अतिथि उद्बोधन में अतिथियों ने सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण में दादा-दादी का योगदान तेल और बाती के समान है। जैसे दीपक तेल और बाती के सहयोग से प्रकाशित होता है, वैसे ही बच्चों का जीवन संस्कारों से प्रकाशित होता है। बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने के लिए बड़ों का सम्मान करना, सत्य बोलना, ईमानदारी से रहना जैसी छोटी-छोटी अच्छी आदतों को अपनाने की प्रेरणा दी गई। दादा-दादी एवं नाना-नानी ने बच्चों तथा उनके माता-पिता के जीवन में बुजुर्गों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग परिवार की जड़ हैं और उनके आशीर्वाद से ही परिवार फलता-फूलता है। यह आयोजन बच्चों और बुजुर्गों के बीच प्रेम, अपनत्व एवं संस्कारों के सुंदर संगम का प्रतीक बना। सभी के उत्साह, मुस्कान और आशीर्वाद से विद्यालय का वातावरण आनंदमय हो गया। कार्यक्रम ने भावना श्रीवास ने मंच संचालन व पूनम खण्डेलवाल ने आभार व्यक्त किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

