उज्जैन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर गूंजा एकता का संकल्प, कलेक्टर कार्यालय में ली गई शपथ. प्रधान संपादक सय्यद आशिक अली  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर गूंजा एकता का संकल्प, कलेक्टर कार्यालय में ली गई शपथ. प्रधान संपादक सय्यद आशिक अली 

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

 

सुबह आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने हाथ में हाथ लेकर शपथ दोहराई – “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयत्न करूंगा।”

 

कलेक्टर श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें उनके आदर्शों पर चलने और देश को एकजुट रखने का संकल्प दिलाता है।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754