सोनकच्छ, जिला देवास (म.प्र.)भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम से का सोनकच्छ में प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत. शेख इक़बाल की विशेष ख़बर।
|
😊 Please Share This News 😊
|
सोनकच्छ, जिला देवास (म.प्र.)भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री इब्राहिम से प्रथम बार सोनकच्छ नगर पधारे। रतलाम से भोपाल पदभार ग्रहण समारोह में जाते समय सोनकच्छ में उनका अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता इकबाल शेख एवं उनके साथियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री इब्राहिम से का साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान बबलू शेख, मकसूद शाह, जुबेरुद्दीन, पत्रकार साजिद खान, पत्रकार इरफान पठान, साजिद पठान, साबिर पठान सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

