उज्जैन। शाही मस्जिद मामले को लेकर भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद उज्जैन पहुँचे।सय्यद आशिक अली की विशेष ख़बर।
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन आगमन पर विधायक श्री मसूद ने शाही मस्जिद स्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों, समाजजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उन्हें अपनी बातों से अवगत कराया।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि यह मामला आस्था और न्याय से जुड़ा है। प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष रूप से जांच करनी चाहिए और किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि शाही मस्जिद मामले में कानून के दायरे में रहकर न्यायोचित कार्रवाई की जाए और शांति व्यवस्था बनाई रखी जाए।
शाही मस्जिद मामले को लेकर उज्जैन पहुँचे भोपाल विधायक आरिफ मसूद, स्थानीय लोगों से की मुलाकात, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

