उज्जैन.मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने किया उज्जैन शाही मस्जिद का निरीक्षण. सय्यद आशिक अली की विशेष ख़बर। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन.मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने किया उज्जैन शाही मस्जिद का निरीक्षण. सय्यद आशिक अली की विशेष ख़बर।

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन, 03 अक्टूबर 2026.मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने शनिवार को उज्जैन स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मस्जिद परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

 

डॉ. पटेल ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के कारण मस्जिद के कुछ हिस्से को मुस्लिम समाज द्वारा हटाया जा रहा है। इसी दौरान मीनार हटाते समय तकनीकी त्रुटि से मस्जिद के अन्य हिस्से को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने निर्देश दिए कि नई मीनार का निर्माण आधुनिक और उच्च तकनीक पद्धति से किया जाए तथा क्षतिग्रस्त हिस्से को पहले से अधिक मजबूत और बेहतर तकनीक से पुनर्निर्मित किया जाए, ताकि भविष्य में मस्जिद की संरचना सुरक्षित रहे।

 

निरीक्षण के पश्चात डॉ. पटेल ने शहर काजी से मुलाकात कर निर्माण कार्य और चौड़ीकरण को लेकर चर्चा की। उन्होंने शाही मस्जिद के पूर्व सदर स्व. अरशद खान के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना भी व्यक्त की।

 

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर डॉ. पटेल ने स्पष्ट किया कि मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित है और मौके पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, इसलिए किसी प्रकार का भ्रम नहीं फैलाया जाए।

 

राजनीतिक बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग मस्जिद की आड़ में अपनी राजनीति चमका रहे हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने लोगों को भड़काना ही व्यवसाय बना लिया है। मुस्लिम समाज से अपील है कि वे ऐसे लोगों की बातों में न आएं और तथ्यों के आधार पर प्रतिक्रिया दें।

 

पत्थरबाजी की घटना पर उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष को आरोपी नहीं बनने दिया जाएगा और दोषियों की पहचान जांच और तथ्यों के आधार पर होगी।

 

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वक्फ बोर्ड के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754