जबलपुर *एमपी में भाजपा के लिए बन सकता है लाड़ली बहना से वंचित महिला’ मुद्दा*तालिब हुसेन।
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर *मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने मुख्यमंत्री से की मांग, पात्र होते हुए भी वंचित महिलाओं को तत्काल योजना से जोड़ो*
जबलपुर. मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनाव और 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार के लिए एक बड़ा सियासी खतरा खड़ा हो सकता है. वह खतरा है – लाड़ली बहना योजना से पात्रता के बावजूद वंचित लाखों महिलाएं. इस गंभीर मुद्दे को लेकर मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार वाधवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया.संगठन के पदाधिकारियों भावना निगम, आशीष त्रिपाठी सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि प्रदेश में हजारों ऐसी महिलाएं हैं जो योजना की सभी पात्रता रखती हैं, लेकिन तकनीकी कारणों या सर्वे में नाम छूट जाने से आज भी उन्हें हर महीने मिलने वाली 1250 रुपये की राशि नहीं मिल रही है. डॉ. वाधवानी ने कहा, “लाड़ली बहना योजना शिवराज सरकार की सबसे बड़ी गेमचेंजर योजना थी. लेकिन पात्र महिलाओं का वंचित रहना इस योजना की मंशा पर सवाल खड़े करता है. यदि समय रहते इन महिलाओं को नहीं जोड़ा गया, तो आने वाले नगरीय निकाय और विधानसभा चुनाव में नाराज महिला वोटर भाजपा के लिए मुसीबत बन सकती हैं.” संगठन ने मांग की है कि पात्रता के बावजूद वंचित सभी महिलाओं के लिए तत्काल पोर्टल दोबारा खोला जाए, वंचित महिलाओं को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाकर योजना से जोड़ा जाए और उन्हें प्रतिमाह राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए. ताकि प्रदेश की कोई भी पात्र बहना इस योजना से वंचित न रहे.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

