रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामला* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामला* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

बैतूल – बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हेमंत वागद्रे जी के नेतृत्व में बैतूल जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर स्वर्गीय रविन्द्र देशमुख की आत्म हत्या मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की |

 

श्री हेमंत वागद्रे जी ने जिला पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाते हुए कहा की कुछ ही दिनों पहले इसी मामले में कोल कामगार अनिल खावसे ने फांसी लगा कर अपनी जान दी थी और फिर पंद्रह दिन बाद रविन्द्र देशमुख ने आपने आप को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली | अगर समय रहते इस मामले में पहले ही गंभीरता पूर्वक कार्यवाही हुई होती तो यह दूसरी घटना नहीं होती |

 

सामाजिक स्तर पर कुनबी समाज व पावर समाज पूरे जिले में अक्रोशित हैं | इस मामले की निष्पक्ष जांच कर एक एसआईटी गठित किया जाए जिससे दोषियों पर कार्यवाही कर कड़ी से कड़ी सजा मिल सके |

 

इस बीच आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामू टेकाम जी,वरिष्ट कांग्रेस नेता श्री नवनीत मालवीय जी,वरिष्ट कांग्रेस नेता शांतिलाल तातेड़ जी, वरिष्ट कांग्रेस नेता श्री अरूण गोठी जी,पार्षद राजकुमार दीवान जी,डॉक्टर नितिन देशमुख जी,राजेश गवांडे जी,सरफराज खान जी,जैद खान जी,मनोज शर्मा जी,मोनू वाघ जी मुख्य रूप से उपस्थित थे |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754