छिंदवाड़ा पुलिस ने आखिर कर दिखाया, नवरात्रि पर पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की किस प्रकार से की सेवा* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

छिंदवाड़ा पुलिस ने आखिर कर दिखाया, नवरात्रि पर पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की किस प्रकार से की सेवा*

😊 Please Share This News 😊

 

छिंदवाड़ा/जगदीश परमार 

छिंदवाड़ा पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए, एक बहुत ही अच्छा कार्य किया,

 जिसका सोशल मीडिया पर बहुत अधिक वायरल हो रहा जिसने भी छिंदवाड़ा पुलिस की सेवा देखी उन्होंने धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया, 

एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई दूसरी निर्वस्त्र महिला को देख उठाया नहलाया कपड़े पहनाया और खाना खिलाया ऐसी छिंदवाड़ा पुलिस को सेल्यूट करना चाहिए, और मध्य प्रदेश के अलावा भारत की पुलिस को भी छिंदवाड़ा पुलिस से कुछ सीखना चाहिए, 

शुक्रवार दुर्गा नवमी हर घर में मां की आराधना हो रही थी, कन्या पूजन हो रहा था, कन्याओं के लिए पकवान बनाकर उन्हें खिलाया जा रहा था, कन्याओं के चरण धोकर उनकी पूजा की जा रही थी दूसरी तरफ दो बूढी मां परेशान थी उनकी हालात भी खराब थी, लेकिन छिंदवाड़ा पुलिस ने एक बुजुर्ग मां की जान बचाई और एक निर्वस्त्र में बुजुर्ग मां की इस प्रकार पूजा की जिसकी प्रशंसा जितनी की जाए, उतनी कम है, उन्होंने नहलाया कपड़े मंगवा कर पहनाया और खाना खिलाया, 

छिंदवाड़ा पुलिस कुंडीपुरा को एक सूचना मिली बबन पटेल कॉलोनी के क्षेत्र वासियों द्वारा बताया गया एक अज्ञात बुजुर्ग महिला निर्वस्त्र सड़क पर पड़ी है, सूचना पर कुंडीपुरा थाना प्रभारी मनोज बघेल और धर्म टेकरी चौकी प्रभारी महेंद्र शाक्य की टीम मौके पर पहुंची, महिला पुलिस टीम और क्षेत्र वासियों की मदद से महिला को उठाया गया और पास के घर महिला पुलिस टीम द्वारा ले जाया गया, और उसे नहलाया गया फिर नए वस्त्र लाकर उसे पहनाए गए, उस मां को खाना खिलाकर उस मां की दुआ छिंदवाड़ा पुलिस ने ली,

छिंदवाड़ा पुलिस ने बुजुर्ग मां को इलाज के लिए जिला चिकित्सा के महिला वार्ड में भर्ती करवाया गया,

बबन पटेल कॉलोनी एक 60 वर्षी बुजुर्ग महिला मंगला सोनी रहती है और विगत 4 से 5 दिनों से मंगला सोनी दिखाई नहीं थी जिसको लेकर छिंदवाड़ा पुलिस को रहवासियों ने सूचना दी सूचना के आधार पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कहीं बुजुर्ग महिला मंगला सोनी नहीं दिखी दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर बेहाल बुजुर्ग मां पड़ी हुई थी तुरंत मानवता का परिचय देते हुए छिंदवाड़ा पुलिस ने 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पंहुचा कर उसका इलाज करवाया, 

मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चला रही है उस अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा पुलिस ने आज कर दिखाया एक अच्छा कार्य जिसकी प्रशंसा प्रदेश के कोने में हो रही है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]