महिदपुर रोड में मुनिराज श्री का मंगलमय प्रवेशश्रद्धा व उल्लास से हुई भावपूर्ण आगवानी. रिपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

महिदपुर रोड में मुनिराज श्री का मंगलमय प्रवेशश्रद्धा व उल्लास से हुई भावपूर्ण आगवानी. रिपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

महिदपुर रोड( सचिन भंडारी)परम पूज्य राष्ट्रसंत, पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य, परमरस द्विशतावधानी मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजयजी म.सा. का आज दिनांक 10 फरवरी 2026, मंगलवार को महिदपुर रोड में मंगलमय प्रवेश श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 मुनिराज श्री के मंगल प्रवेश पर महिदपुर रोड जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष अजय जैन के नेतृत्व में अरविंद बरडिया एवं निलेश भंडारी सहित समाजजनों द्वारा नगर में भव्य एवं भावपूर्ण आगवानी की गई। श्रद्धालुओं ने जयघोष, भक्ति भाव एवं उल्लास के साथ पुण्य लाभ अर्जित किया।

विहार मार्ग रीछा से महिदपुर रोड 14 कि.मी. रहा।

विहार मे सेवार्थ रहने का सौभाग्य महिदपुर रोड से पीयूष बरडिया, संकेश चौरड़िया, राज कोचर बप्पैया से मनोहरलाल जी बरडिया, आतिश बोहरा, निलेश बरडिया, जैनिस बरडिया, गर्वित बरडिया वाहन सेवा शुभम चौरड़िया (महिदपुर रोड) पारस जी बोहरा (बपैया)ने लिया ।अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् व परिषद परिवार की ओर राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने सभी विहार सेवकों की भावपूर्ण अनुमोदना की मुनिभगवंत आज संध्या समय विहार कर 11 फरवरी को महिदपुर सिटी में मंगलमय प्रवेश करेंगे। उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754