*सतभक्ति से ही सुख-शांति और पूर्ण मोक्ष की प्राप्ति संभव – संत रामपाल जी महाराज* “शर्मा परिसर में हुआं तत्वज्ञान सत्संग संपन्न” – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*सतभक्ति से ही सुख-शांति और पूर्ण मोक्ष की प्राप्ति संभव – संत रामपाल जी महाराज* “शर्मा परिसर में हुआं तत्वज्ञान सत्संग संपन्न”

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन, मध्यप्रदेश।

दिनांक 13 अक्टूबर 2024 को शर्मा परिसर, उज्जैन में मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र, हरियाणा द्वारा कबीर परमेश्वर पंथी जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में वास्तविक सनातन धर्म तत्वज्ञान पर आधारित एक विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संत रामपाल जी महाराज के एलईडी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिए गए प्रवचनों का लाभ उठाया।

 

सत्संग में संत रामपाल जी महाराज ने स्पष्ट किया कि केवल सतभक्ति से ही सच्चा सुख, शांति और पूर्ण मोक्ष की प्राप्ति संभव है। उन्होंने बताया कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है, जो चौरासी लाख योनियों के बाद प्राप्त होता है। इस जीवन का उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति और ईश्वर की सच्ची भक्ति करना है। संत रामपाल जी महाराज ने अपने प्रवचनों में यह भी बताया कि वर्तमान में भक्ति के नाम पर अनेकों भ्रांतियां फैली हुई हैं, जिन्हें दूर कर सही मार्ग पर चलना ही सच्ची भक्ति है।

 

सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को निशुल्क नाम दीक्षा का भी आयोजन किया गया, और ईश्वर की भक्ति के मार्ग पर अग्रसर हुए। भक्त मुकेश दास देवल ने बताया कि इस आयोजन में स्थानीय सेवादार, जिला सेवादार, तहसील सेवादार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भक्तों ने संत रामपाल जी महाराज का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा बताए गए भक्ति मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

भवदीय,

भक्त मुकेश दास देवल

13 अक्टूबर 2024

 

🙏🙏

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754