नौरोजाबाद के कही टोला में दर्दनाक हादसा: कुंएं में गिरने से महिला की मौत – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

नौरोजाबाद के कही टोला में दर्दनाक हादसा: कुंएं में गिरने से महिला की मौत

😊 Please Share This News 😊

नौरोजाबाद शहीद अहमद (भूरा भाईजान). नौरोजाबाद थाना के अंतर्गत ग्राम कही टोला से बीती रात आर्केस्ट्रा देखने जा रही महिला की रास्ते में बने बीस फुट गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई. मृतक महिला के साथियों ने काफी प्रयास कर जान बचाने की कोशिश की लेकिन महिला को नहीं बचाया जा सका.  

 सुबह नौरौजाबाद थाना की महिला सब इंस्पेक्टर कृष्णा कुमरे ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया. और पंचनामा कार्यवाही करते हुए पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया. एस आई ने बताया कि चंद्रवती उम्र 23 वर्ष पति पुष्पराज बैगा जो निवासी किरण लाल अपने मौसी मौसिया के यहां टोला में रहती थी .मृतक का पति रोजगार करने जयपुर गया हुआ था۔ मृतिका आर्केस्ट्रा देखने महिला साथी के साथ जा रही थी, पगडंडी रास्ते से किनारे बीस फुट कुआं बना हुआ था, उसमें अचानक महिला गिर गई महिला साथियों ने काफी शोर शराबा वा बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन महिला नहीं बच पाई. मृतक महिला की डेढ़ वर्ष की एक बच्ची भी है. हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं वहीं गांव में भी शोक का माहौल है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754