मुंबई में जुलूस ए ग़ौसिया*   *मौलाना सैयद रब्बानी की तकरीर,* *कहा-वतन से मुहब्बत नबी का पैग़ाम*    *तालिब हुसैन पत्रकार*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मुंबई में जुलूस ए ग़ौसिया*   *मौलाना सैयद रब्बानी की तकरीर,* *कहा-वतन से मुहब्बत नबी का पैग़ाम*    *तालिब हुसैन पत्रकार* 

😊 Please Share This News 😊

मुंबई/ जबलपुर.राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जबलपुर के उलेमा हज़रत मौलाना सैयद बरकात अहमद कौसर रब्बानी ने कहा है कि मुसलमान हमेशा से वतनपरस्त रहा है, वतन से मुहब्बत नबी का पैग़ाम है लिहाजा हम अपने वतन हिन्दुस्तान की आन बान शान व हिफ़ाज़त के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं. मौलाना रब्बानी मस्तान तालाब के पास जुलूस ए ग़ौसिया के समापन पर अकीदतमंदों को ख़िताब कर रहे थे. इस मौके पर हज़रत मौलाना ज़मी अशरफ़ी कछौछा शरीफ़, हज़रत मौलाना अब्दुल कादिर अल्वी व हज़रत मौलाना मकसूद अली खान नूरी ने भी तकरीर की. इससे पूर्व मदन पुरा स्थित सुन्नी बड़ी मस्जिद से जुलूस का आग़ाज़ हुआ. हज़रत मौलाना सैयद कौसर रब्बानी की सरपरस्ती में जुलूस मुंबई के मुस्लिम इलाकों का गश्त करते हुए मस्तान तालाब पहुँचा. जहाँ सलातो सलाम के बाद देश की शांति खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं मांगी गयी. जुलूस में शहज़ादए कौसर रब्बानी डाक्टर अल्हाज सैयद मुहम्मद नूरानी कादरी नूर रब्बानी की मौजूदगी उल्लेखनीय रही.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]