सीतामऊ स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भटकते लोग* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सीतामऊ स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भटकते लोग*

😊 Please Share This News 😊

*डेंगू जैसे बुखार से पीड़ित लोग सीतामऊ स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही के कारण लोग प्राइवेट क्लिनिक ओर हॉस्पिटल में जाने को मजबूर*

 

सीतामऊ – मंदसौर जिले के सीतामऊ स्वास्थ्य केंद्र की हालत बद से बदतर होने लगी है बड़ी आस लगाकर लोग स्वास्थ्य केंद्र पर आते हैं की हमारा इलाज बिना रुपया पैसा लगे हो जाएगा और हम ठीक हो जाएंगे पर यहां आने के बाद सिवाय पछतावे के कुछ नहीं मिलता और मोटी रकम लेकर आगे जाना पड़ता है यहां के नर्स और डॉक्टर मरीजों को इंजेक्शन और ड्रीप लगाने में दिक्कत होती है और कोई भी कर्मचारी भोले भाले गांव के लोगों को कहा इलाज होगा कहा जांच होगी और कहा पर्ची बनेगी ये भी बताने को तैयार नहीं अगर समय से पहुंचे तो ठीक नहीं तो कह दिया जाता हैं कल आना अभी तो छुट्टी हो गई है सभी चले गए में भी जा रहा हु । मरीज मरे या जीये उसको उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है ऐसी बातें मानवता को भी शर्मसार करती हैं। माननीय कलेक्टर महोदया को इस ओर ध्यान आकर्षित करने की आवश्यकता है जिससे गरीब लोगों को शासन की योजना का लाभ मिल सके क्योंकि डेंगू बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]