पुलिस ने भगवान शिव को लेकर अभद्र टिप्पणी करके हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ इंदौर में प्राथमिकी दर्ज की है।सूत्र – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पुलिस ने भगवान शिव को लेकर अभद्र टिप्पणी करके हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ इंदौर में प्राथमिकी दर्ज की है।सूत्र

😊 Please Share This News 😊

 

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

अधिकारी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विधि प्रकोष्ठ के मालवा प्रांत (इंदौर-उज्जैन संभाग) के संयोजक एवं स्थानीय वकील अनिल नायडू की शिकायत पर जंडेल के खिलाफ तुकोगंज पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

 

उन्होंने बताया कि यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, जिसका उद्देश्य किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्थाओं का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है) और धारा 302 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों आदि के प्रयोग) के तहत दर्ज की गई।

 

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हंसराज सिंह ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि भगवान शिव को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जंडेल पर श्योपुर में पहले ही मूल प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और इंदौर में दर्ज मामले को श्योपुर में दर्ज प्राथमिकी के साथ संलग्न कराया जाएगा।

 

इंदौर के वकील नायडू ने सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वीडियो और मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जंडेल ने भगवान शिव के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया जिससे उन जैसे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

 

श्योपुर में अपने खिलाफ बृहस्पतिवार को मामला दर्ज होने के बाद जंडेल ने विवादास्पद वीडियो के बारे में दावा किया था कि उनकी छवि खराब करने के लिए इस वीडियो को काट-छांट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। इस वीडियो पर सफाई देते वक्त कांग्रेस विधायक ने खुद को “शिव भक्त” भी बताया था।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विहिप के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक पर मामला दर्ज करने की मांग करते हुए इंदौर के तुकोगंज पुलिस थाने के सामने शुक्रवार देर रात विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पुलिस के मामला दर्ज करने के लिए राजी होने के बाद ही इन कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन खत्म किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754