थाना नागदा पुलिस ने हत्या के आरोपी को चंद घण्टो के भीतर किया गिरफ्तार। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना नागदा पुलिस ने हत्या के आरोपी को चंद घण्टो के भीतर किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन पुलिस  ◼️आरोपी की मां के साथ मृतक के अवैध संबंध के चलते की गई हत्या। ….

दिनांक 30.10.24 को जबरन कालोनी नागदा में दिनेश पिता सीताराम की हत्या की सुचना मिली। जिस पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री नितेश भार्गव, नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री बृजेश श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागदा अमृतलाल गवरी व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुये आरोपी निलेश पिता रामेश्वर निवासी जबरन कालोनी को चंद घण्टो के भीतर गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अप क्र 513/24 धारा 103 दर्ज किया गया। प्रथम दृष्टिया विवेचना में हत्या का कारण आरोपी निलेश की मां व मृतक दिनेश के बीच अवैध संबंध का होना पाया गया है। आरोपी को आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

        उक्त कार्य में थाना प्रभारी नागदा निरी अमृतलाल गवरी, उनि जितेन्द्र पाटीदार, उनि योगिता उपाध्याय, उनि सुरेश केथवास, सउनि प्रभुलाल मुणिया, सउनि सय्यद सलामत अली, सउनि भेरुसिंह मण्डलोई प्र.आर यशपाल, प्र.आर सुनिल बैस, प्र.आर सोमसिंह, आर सुरेश दांगी, आर संदीप पाटील, आर हितेश हाड़ा व आर फिरोज खान की सराहनीय भुमिका रही।

 

.

.

.

.#ujjaini #ujjainwale #ujjain #ujjainpolice #ujjain

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754