उज्जैन पुलिस की नई पहल “शिक्षा एवं रोजगार” के उद्देश्य से पुलिस लाईन परिसर में किया दिशा लर्निंग सेंटर का उद्घाटन।
|
😊 Please Share This News 😊
|
▪️ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त इंटरनेट, किताबें और मार्गदर्शन सत्र हैं उपलब्ध।
▪️ दिशा लर्निंग सेंटर से तीन छात्रों का सरकारी सेवाओं में चयन, कई अन्य की तैयारी जारी।
उज्जैन पुलिस ने पुलिसकर्मियों के बच्चों के शिक्षा और रोजगार मार्गदर्शन के लिए पुलिस लाइन परिसर में “दिशा लर्निंग सेंटर” का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्घाटन 17 अक्टूबर 2023 को पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना द्वारा किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देना है, जिसके लिए मुफ्त इंटरनेट, पुस्तकालय, मार्गदर्शन सत्र और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
वर्तमान में 50 से अधिक छात्रों का पंजीकरण हो चुका है, जिनमें से 20-25 छात्र नियमित रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। अब तक इस केंद्र के माध्यम से 3 छात्रों का सरकारी सेवाओं (चंडीगढ़ पुलिस, सोसायटी मैनेजर देवास, दिल्ली पुलिस) में चयन हुआ है। साथ ही, कई अन्य छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं।
छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विषय विशेषज्ञ और मोटिवेशनल स्पीकर भी आमंत्रित किए जाते हैं, जो छात्राओं के मार्गदर्शन एवं अध्ययन के दौरान आने वाले परेशानियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

