प्रशिक्षु आईएएस, आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात की रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम 11 नवम्बर 2024/ प्रशिक्षु आईएएस, आईपीएस अधिकारियों से मुलाकात कर जिले के संबंध में जानकारी साझा की गई।
रतलाम जिले की विभिन्न विशेषताओं तथा विविधताओं के संबंध में प्रशिक्षु अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिले के उनके भ्रमण में बिंदुवार विभिन्न स्थानों की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षु अधिकारी रतलाम जिले में 16 नवंबर तक अध्ययन भ्रमण पर है, इनमें 6 आईएएस अधिकारी तथा पांच आईपीएस अधिकारी एवं एक आईडीएएस अधिकारी जिले के भ्रमण पर आए हैं।
आईएएस अधिकारियों में सय्यद आदिल मोहसिन, विपिन दुबे, सचिन राहर, आयुषी प्रधान, सुभांशु कटियार शामिल है। इसी प्रकार आईपीएस अधिकारियों में माधव गुप्ता, सिमरन सिंह, कुहू गर्ग, अनिकेत कुलकर्णी एवं अजीत सिंह शामिल है। एक अन्य अधिकारी हर्षवर्धन पांडे आईडीएएस केडर के हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

