सिवनी में मोगली बाल उत्सव में उत्साह दिखा रहे विद्यार्थी।* रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम। प्रीतमनगर। बच्चों में लोकप्रिय गीत “जंगल जंगल बात चली हैं पता चला है” उसके पात्र मोगली के बारे में अधिक से अधिक जानने के लिए हमे मोगली की धरती पेंच अभ्यारण में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ जिससे हम बहुत खुश हैं। हमे ऐसा आभास हो रहा हैं की जैसे मोगली और उसके सभी मित्र हमारे आसपास ही हैं।
यह बात सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व के टुरीया में हो रहे तीन दिवसीय बाल उत्सव में शामिल होने आई जिले की पायल जाधव, दीपिका प्रजापत, चित्रांश खोईवाल , मोहित बैरागी ने कही।
इको क्लब के नोडल अधिकारी ऋतेश पंवार ने जानकारी देते हुए कहा की मोगली उत्सव में मुकेश ठन्ना और स्मृति श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज प्रथम दिवस सभी प्रतिभागियों को तीन समूह बल्लू, बघीरा और का (मोगली के मित्रों के नाम) में बांटकर उन्हे हेविटेट सर्च, ट्रेजर हंट, जंगल सफारी में शामिल किया गया। प्रत्येक दल को एक एक जिप्सी जिसमे 6-6 प्रतिभागी रहेंगे। इनके साथ एक गाइड होगा जो पेंच के वन और वनुप्राणियों से जुड़ी विशेषता के बारे में बताएंगे। जिले के दल को खवासा बफर एरिया में नेचर ट्रेल में ले जाया गया जहां उन्हें मोगली और उसके बारे में अधिक जानकारी मिली।
मोगली बाल उत्सव के प्रथम दिवस पर कलेक्टर संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता, पेंच टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश पाटीदार, डीईओ एस एस कुमरे सहित 55 जिलों के शिक्षकों सहित बाल मोगली के रूप में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

