इस अवसर पर पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन, स्कूल शिक्षा विभाग, पर्यावरण शिक्षा केंद्र, वन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, सिवनी जिला प्रशासन के सभी अधिकारी सहित 55 जिलों के शिक्षक और विधार्थी के साथ केंद्रीय विद्यालय, एनसीसी व स्काउट गाइड के विद्यार्थी समिल्लित हुए। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

इस अवसर पर पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन, स्कूल शिक्षा विभाग, पर्यावरण शिक्षा केंद्र, वन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, सिवनी जिला प्रशासन के सभी अधिकारी सहित 55 जिलों के शिक्षक और विधार्थी के साथ केंद्रीय विद्यालय, एनसीसी व स्काउट गाइड के विद्यार्थी समिल्लित हुए।

😊 Please Share This News 😊

सिवनी जिले के पेंच राष्ट्रीय उद्यान यानी “मोगली के घर: में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव के दूसरे दिन के आयोजन में बाल मोगली और मार्गदर्शी शिक्षकों को सैर सपाटा और मौज मस्ती करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण तथा जंगल के इको सिस्टम को समझने का अवसर मिल रहा हैं। जिले से प्रतिभागी कर रहे पायल जाधव, दीपिका प्रजापत, मोहित बैरागी, चित्रांश खोईवाल विभिन्न रोचक गतिविधियों में सहभागिता कर मोगली के बारे में अधिक से अधिक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।

 इको क्लब के जिला नोडल अधिकारी ऋतेश पंवार ने बताया कि रतलाम की द्वितीय टीम “का” (मोगली के मित्र का नाम) के साथ सिवनी विधायक भी चल रहे थे। जंगल सफारी के दौरान बच्चों की जिप्सी वाहन के पास से एक बाघ गुजरते हुए उसकी मदमस्त चाल से चलते हुए घास के बीच में जाकर खड़ा हो गया, जिसे देख बाल मोगली बहुत रोमांचित हुए। साथ में चल रहे गाइड ने बाघ के बारे में जानकारी दी। इस दिन छात्रों को बायसन, चीतल,लंगूर, जैकल और कई वन्यप्राणी और पक्षी दिखाई दिए।

मुकेश ठन्ना और स्मृति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में छात्रों को ट्रेजर हंट के दौरान जैव विविधता के साथ पहेली के माध्यम से वनों के विषय में संकेत दिए। मुकेश ठन्ना ने ट्रेजर हंट एवम हैबीबेट सर्च के दौरान छात्रों को वनस्पति के विषय में दीमक क्यों बनती हैं?, जाले कैसे बनते हैं?, मकड़ी का महत्व, मशरूम, विभिन्न पक्षियों और उसकी प्रजाति आदि के बारे में बताया।

स्मृति श्रीवास्तव ने बफर जंगल में नेचर ट्रेल के दौरान चींटी जैसे छोटे छोटे जीव- जंतु की जंगल में उपयोगिता, प्रकृति अपना जीवन चक्र कैसे चलती हैं, प्रकृति कैसे संरक्षित रहती है, वन्य प्राणियों का प्राकृतिक आवास कैसे तैयार होता हैं आदि की छात्रों को जानकारी दी।

इस अवसर पर पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन, स्कूल शिक्षा विभाग, पर्यावरण शिक्षा केंद्र, वन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, सिवनी जिला प्रशासन के सभी अधिकारी सहित 55 जिलों के शिक्षक और विधार्थी के साथ केंद्रीय विद्यालय, एनसीसी व स्काउट गाइड के विद्यार्थी समिल्लित हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]