पत्रकार की हत्या मामले को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार महासभा कौशांबी की तरफ से सौंपा गया ज्ञापन
|
😊 Please Share This News 😊
|
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के जिला अध्यक्ष मेराज शेख की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर में हुई पत्रकार दिलीप सैनी के हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। और जमकर नारेबाजी की।
आपको बता दें कि फतेहपुर में पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या के विरोध में आज कौशांबी में राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के सदस्यों ने हाँथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। दो मिनट का मौन रखकर पत्रकार दिलीप सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग। पोस्टमार्टम हाउस में पत्रकारों से अभद्रता करने के मामले में सीओ सिटी को निलंबित किये जाने की मांग। पत्रकार दिलीप हत्याकांड में सीबीआई जांच और आरोपियो पर सख्त कार्रवाई की मांग। हमीरपुर में पत्रकारों से अभद्रता के मामले में भी कार्रवाई की मांग की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष मेराज शेख ने कहा कि अगर हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती तो राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के कार्यकर्ता विशाल धरना प्रदर्शन करने के बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशाशन की होगी। ज्ञापन देने के बाद दिव्यागत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

