थाना महाकाल पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार।
|
😊 Please Share This News 😊
|
🔹आरोपी आदतन अपराधी हैं, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 26 प्रकरण है दर्ज़।
🔹उक्त पूर्व प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध दो बार NSA, दो बार ज़िला बदर एवं दो बार की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र के फरार वांछित अपराधी,स्थाई वारंटियो, जिले की भौगोलिक सीमा के अंदर जिला बदर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना महाकाल पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश मुन्नू उर्फ मुनव्वर पिता उस्मान गनी उम्र 38 साल निवासी बडला खजराना इंदौर भूखी माता रोड़ पर घूम रहा है, उक्त मुखबिर सूचना पर थाना महाकाल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को धर–दबोचा, तलाशी में आरोपी से एक तड़तीदार चाकू भी बरामद किया गया गया है, उक्त आरोपी के विरुद्ध दो स्थाई वारंट थाना सांवेर इंदौर के भी है।
आरोपी का विवरण एवं आपराधिक रिकॉर्ड:–
मुन्नू उर्फ मुनव्वर पिता उस्मान गनी उम्र 38 साल निवासी बडला खजराना इंदौर आदतन अपराधी है, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में लड़ाई–झगड़ा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, मुस्लिम विवाह अधिनियम, गो प्रतिषेध अधिनियम के तहत् कुल 27 प्रकरण दर्ज़ है जिसमें आरोपी के विरुद्ध दो बार NSA की, दो बार ज़िला बदर की, तीन बार आर्म्स की एक्ट एवं दो बार की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है ।
जप्त मशरूका :–
आरोपी से एक तड़तीदार चाकू बरामद किया गया।
सराहनीय भूमिका :–
थाना प्रभारी महाकाल श्री नरेंद्र सिंह परिहार, उपनि. भूपेंद्र चौहान, सउनि. गौरी यादव, प्रधान आरक्षक 862 राजपाल यादव, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र चौहान, आरक्षक 1869 लक्षदीप, आरक्षक पवन एवं आरक्षक मुनेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।
#ujjain #ujjainpolice #mppolice
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

