रतलाम.पुलिस चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपि गिरफ्तार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.पुलिस चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपि गिरफ्तार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशो के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्य़वाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मागर्दशन मे थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेडा उनि राजेश मालवीय एवं टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की गई।

 

*घटना का विवरण –* दिनांक 29.03.2026 को रात्रि में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर MP46ZC7839 से तीन व्यक्ति MD ड्रग्स लेकर मंदसौर तरफ से आ रहे है । सूचना पर माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड़ पर घेराबन्दी कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए प्रभावी कार्यवाही कर बोलेरो पिकअप वाहन मे सवार तीन आरोपी- 01 – सुमित पिता जीवनदास बैरागी उम्र 20 साल निवासी किला रोड मन्दसौर, 02 – प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर उम्र 19 साल निवासी खेडा थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, 03 – रिहान पिता अरबाज खान उम्र 19 साल निवासी अभिनन्दन कालोनी मन्दसौर के कब्जे से 500 ग्राम MD ड्रग्स जप्त कर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियो से जप्तशुदा MD ड्रग्स के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

 01 – सुमित पिता जीवनदास बैरागी उम्र 20 साल निवासी किला रोड मन्दसौर,

 02 – प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर उम्र 19 साल निवासी खेडा थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर,

 03 – रिहान पिता अरबाज खान उम्र 19 साल निवासी अभिनन्दन कालोनी मन्दसौर

 

*जप्त मश्रुकाः-* 500 ग्राम MD ड्रग्स कीमती करीब 50 लाख रूपये व एक एक बोलेरो पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर MP46ZC7839 कीमती करीब 5 लाख रुपये कुल मश्रुका करीब 55 लाख रुपये का जप्त हुआ है।  

 

*सराहनीय भूमिका-* निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, प्रआर 658 हर्षवर्धनसिंह जगावत, आर.801 घनश्याम कुमावत, आर.895 संतोष कुमार , 1156 अनिल डांगी, आर. नरेन्द्र सिंह, आर. कृष्णपालसिंह, सै.1149 सुरेश उपाध्याय, सै.1058 जालमसिंह व सै.82 शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754