उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद में कराए गए सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई. हिंसा और आगजनी में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. जिले के एसपी ने इसकी पुष्टि की है.वहीं संभल के जिला मजिस्ट्रेट, राजेंद्र पेंशिया ने पुष्टि की कि सर्वेक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया और पूरी प्रक्रिया को वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से दर्ज किया गया. यह रिपोर्ट 29 नवंबर को अदालत में प्रस्तुत की जाएगी. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद में कराए गए सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई. हिंसा और आगजनी में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. जिले के एसपी ने इसकी पुष्टि की है.वहीं संभल के जिला मजिस्ट्रेट, राजेंद्र पेंशिया ने पुष्टि की कि सर्वेक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया और पूरी प्रक्रिया को वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से दर्ज किया गया. यह रिपोर्ट 29 नवंबर को अदालत में प्रस्तुत की जाएगी.

😊 Please Share This News 😊

उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है जो छत पर खड़े होकर पुलिस पर पत्थर बरसा रही थीं. संभल से एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिस उपद्रवियों को काबू करने के लिए पहले हवा में फायरिंग करती हुई दिख रही है.वायरल वीडियो में पुलिस के चारों तरफ मोटे-मोटे पत्थर पड़े हुए हैं. हर एक पुलिस कर्मी के हाथ में राइफल या पिस्तौल है. उपद्रवियों को काबू करने के लिए तभी दो पुलिस वाले  फायर कर देते हैं. एक पुलिस वाला उपद्रवियों से कहता है आजा और इसके बाद भीड़ को डराने के लिए पुलिसकर्मी  फायरिंग करते हैं. कुछ पुलिस वाले अपने बचाव में उपद्रवियों पर पत्थर भी फेंकते हैं..behar haal  शनिवार सुबह जब कोर्ट के आदेश पर टीम संभल की जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची तो स्थानीय लोगों को  खदेड़ने के लिए age आई जिससे पतथराव शुरू कर दिया जनता ने जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. संभल में हिंसा को लेकर एसपी कृष्ण कुमार ने कहा, ‘पत्थरबाजों ने पुलिसकर्मियों की गाड़ियों में आग लगाकर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की है. उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. ड्रोन से वीडियोग्राफी की गई है. सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]