उज्जैन पुलिस  द्वारा ▪️ दर्शनार्थियों की सुविधा को मद्देनज़र रखते हुए उज्जैन यातायात पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम ने हरसिद्धि मंदिर मार्ग से हटाया अवैध अतिक्रमण। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन पुलिस  द्वारा ▪️ दर्शनार्थियों की सुविधा को मद्देनज़र रखते हुए उज्जैन यातायात पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम ने हरसिद्धि मंदिर मार्ग से हटाया अवैध अतिक्रमण।

😊 Please Share This News 😊

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा नरसिंह घाट से हरसिद्धि मंदिर एवं हरसिद्धि मंदिर से चार धाम मंदिर जाने वाले मार्ग पर ठेले पर रेडी लगाने वालों से आवागमन का मार्ग अवरुद्ध हो रहा था। 

   अतिक्रमण दस्ता को साथ लेकर उक्त क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई हैं जिसमें नरसिंह घाट से हरसिद्धि चौराहा, चार धाम पार्किंग से हरसिद्धि पाल तक सड़क पर ठेला लगाने वालों को हटाया गया, नगर निगम ने अनावश्यक मार्ग में रखे ठेलों को हटवाया साथ ही ठेले वालों को समझाइश दी गई की मार्ग के किनारे खाली स्थान पर ठेला लगाए, मार्ग अवरुद्ध कर ठेला ना लगाए।      

      चार धाम, हरसिद्धि पाल एवं नरसिंह घाट से हरसिद्धि चौराहा के लिए वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही से दर्शनार्थियों के लिए आवागमन को सुगम बनाया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754