उज्जैन शहर में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक, उज्जैन के निर्देशन में विशेष सिटी नाइट पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला उज्जैन (म.प्र.)
प्रेस नोट – दिनांक 04.09.2026
विषय :- उज्जैन शहर में विशेष सिटी नाइट पेट्रोलिंग व्यवस्था प्रारंभ
उज्जैन शहर में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक, उज्जैन के निर्देशन में विशेष सिटी नाइट पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।
इस विशेष अभियान के तहत शहर के हर सब-डिवीजन / थाना क्षेत्र में राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं रात्रि में सड़कों पर मौजूद रहेंगे। रात्रि गश्त के दौरान मुख्य बाजार, सुनसान क्षेत्रों, कॉलोनियों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखी जाएगी।
पेट्रोलिंग के मुख्य बिंदु :
1. रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग। 2. महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष टीमों द्वारा निगरानी। 3. शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही। 4. समस्त थाना क्षेत्रों में ERV, PCR एवं चीता मोबाइल का लगातार भ्रमण।
उज्जैन पुलिस का उद्देश्य है कि शहर का प्रत्येक नागरिक रात्रि में भी स्वयं को पूर्णतः सुरक्षित महसूस करे और निश्चिंत होकर अपने कार्यों को कर सके।
उज्जैन पुलिस की आमजन से अपील है कि रात्रि में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तत्काल डायल 100 / 112 पर सूचना दें। आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।
“आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प”
– उज्जैन पुलिस
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

