थाना नीलगंगा पुलिस ने जिलाबदर आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक आरोपी को मय चाकू सहित किया गिरफ्तार।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना नीलगंगा पुलिस ने जिलाबदर आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक आरोपी को मय चाकू सहित किया गिरफ्तार। 

😊 Please Share This News 😊

▪️गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में उज्जैन जिले के विभिन्न थानों में कई अपराध पंजीबद्ध।  

 

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा गुंडे/बदमाशो/फरारी/ ईनामी गिरफ्तारी/स्थाई वारंटीयो/जिला बदर आदेशो का उल्लघंन करने वाले आरोपियों को धरपकड़ कर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

       इसी क्रम में थाना नीलगंगा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि कोई बदमाश गधा पुलिया रेलवे स्टेशन के पास खड़ा है।

    मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने से वरिष्ठ अधिकारीगण को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया व आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान रवाना किया गया जहां जिलाबदर बदमाश राकेश पिता राजू बौरासी उम्र 27 साल निवासी अंबर कालोनी उज्जैन दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे हमराही बल की मदद से पकड़ा गया। जिला बदर की अवधि में उज्जैन में प्रवेश करने के संबध में कोई दस्तावेज या आदेश पेश करने को कहा तो कोई दस्तावेज तथा आदेश नहीं होना बताया। एवं आरोपी के क़ब्ज़े से एक खटकेदार चाकू भी बरामद किया गया जिसपर से आरोपी के विरूद्ध आर्म्स अधिनियम व जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला उज्जैन के आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 14,15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधि. के तहत अपराध पृथक से पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

    आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना नीलगंगा एवं थाना महाकाल पर मारपीट, गाली-गलौच, आबकारी अधि. हत्या, हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी, आर्म्स अधि. के तहत कुल 10 अपराध पंजीबद्ध हैं। 

       उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी तरुण कुरील, उनि नेहा जादोन, प्र.आर

दिग्विजय सिंह, आर. कपिल राठौर, महेंद्र, सूरज, अनिल शाक्य का विशेष योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]