सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिला स्तर पर चलाया जा रहा यातायात जागरूकता अभियान* । – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिला स्तर पर चलाया जा रहा यातायात जागरूकता अभियान* ।

😊 Please Share This News 😊

• *छात्रों को दिलाई यातायात नियमों के पालन करने की शपथ* ।

 

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिहं भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात में सुधार के उद्देश्य से  

यातायात जागरूक्ता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी श्री पवन बागड़ी ने दिनांक 06/12/2024 को देवास शहर में स्थित फ्यूचर आईएएस एकेडमी वनमण्डल देवास में लगभग 140 विद्यार्थी/शिक्षक को यातायात नियमों से जागरुक किया गया । जिसमें उन्हें यातायात-नियम,सड़क-सुरक्षा,वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, रॉन्ग साइड चलना,ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग जैसे नियमों का उल्लंघन न करने,गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) योजना एवं गोल्डन ऑवर (स्वर्णिम एक घण्टा) आदि के विषय में विस्तारपूर्वक समझाया गया एवं जागरुकता पैम्पप्लेट्स वितरित किए गए । इसके साथ देवास पुलिस द्वारा जारी अभियानों की भी जानकारी दी गई व उन्हें इसका सहभागी बनने की अपील की गई। छात्रों को बताया गया कि वाहन चलाने के लिए लाइसेंस, बीमा और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है । भारत में सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक मृत्यु होती है । इसका मुख्य कारण दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न पहनना और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का न लगाना है । यातायात पुलिस ने छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व के साथ-साथ ट्रैफिक सिग्नल और सड़क के अन्य नियमों का पालन करने पर जोर दिया । पुलिस ने आम वाहन चालकों और छात्रों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें । यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]