रतलाम पुलिस की एक दिवस एक रोड के तहत आज शहर सराय से आबकारी रोड, हरदेवलाल की पिपली, चाँदनी चौक, चौमुखीपुल,रानी जी का मंदिर तक के मार्ग व्यवस्था को किया दुरुस्त
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय दिनांक 04/01/2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.), श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय यातायात श्री अनिल रॉय के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात संतोष चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार, सउनि. फरहतुल्ला मिर्ज़ा, प्रआर. 222 धीरेन्द्र दीक्षित, आर. 1052 भगतसिंह, आर. 1106 अजय चौहान, व नगर निगम रतलाम की टीम द्वारा संयुक्त रुप से शहर रतलाम में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए एक दिवस एक रोड अभियान के तहत आज दिनांक 04.01.2025 को शहर सराय से आबकारी रोड, हरदेवलाल की पिपली, चाँदनी चौक, चौमुखीपुल,रानी जी का मंदिर तक के मार्ग पर अव्यवस्थित रुप से लगे वाहनो, सब्जी फ्रुट के हाथ ठैलागाडी वालो, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को दुकानदारो को समझाईस देकर हटवाया जाकर शहर सराय से आबकारी रोड, हरदेवलाल की पिपली, चाँदनी चौक, चौमुखीपुल,रानी जी का मंदिर तक के मार्ग को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया, साथ ही नगर निगम की टीम एवं यातायात की टीम द्वारा चालानी कार्यवाही भी की गई । यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा । अभियान में यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

