*आचार्य पादरी ग्रंथी व इमामों को प्रति माह मानदेय दिया जाए* *मानव अधिकार संगठन ने सीएम को भेजा प्रस्ताव*
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. जन सरोकार व देश हित के लिए सक्रिय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने धार्मिक स्थलों के दिन रात समर्पित आचार्य, ग्रंथी, पादरी और इमामो को हर माह 21 हजार रुपये का मानदेय देने की मांग की है. इसके लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया है. संगठन के जबलपुर अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी، एड. भावना निगम, एड. आशीष त्रिपाठी, एड. साक्षी भारद्वाज, डाॅ. अभिषेक जैन, डाॅ. राहुल अग्रवाल, एड.रोशन मंध्यानी, डाॅ. आशीष डेंगरा, कमरूल इस्लाम खान, एड. विवेक शुक्ला, एड. आशीष चतुर्वेदी, डाॅ. आनन्द बहरानी, डाॅ. प्रशांत जैन, एड. एनएल गौर, आदि ने मुख्यमंत्री से भेजे पत्र में कहा है कि मंदिर के पुजारी/ आचार्य, मस्जिद के इमाम/ हाफ़िज़, गुरूद्वारे के सेवादार/ ग्रंथी, चर्च के पादरी आदि अपना सारा जीवन धर्म व समाज के लिए समर्पित करते हैं उनकी आय का कोई अन्य स्रोत नहीं होता है, लिहाजा जरूरत इस बात की है कि मध्यप्रदेश शासन इन सबको 21 हजार रुपये प्रति माह मानदेय और जब यह लोग वृद्धावस्था के कारण सेवानिवृत्त हों तब उन्हें दस हजार रुपये प्रति माह पेंशन प्रदान की जाए ताकि यह लोग सुचारू रूप से अपना व परिवार का भरण पोषण कर सकें. इस सम्बंध में यथाशीघ्र प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मुलाकात भी करेगा ताकि प्रस्ताव को अमल में लाया जा सके.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

