*सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क पदों के लिए आवेदन आज से स्टार्ट, लॉ में स्नातक कर चुके अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क पदों के लिए आवेदन आज से स्टार्ट, लॉ में स्नातक कर चुके अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई*

😊 Please Share This News 😊

 सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 14 जनवरी 2025 से शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी लॉ में स्नातक उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके पास इसमें शामिल होने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से SCI की ऑफिशियल वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 फरवरी 2025 तय की गई है।

 

*शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा*

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 7 फरवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

 

*एप्लीकेशन प्रॉसेस*

सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।

 

वेबसाइट के होम पेज पर आपको नोटिस में जाकर रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा।

 

अब आपको Online Application for Registration for Engagement of Law Clerk-cum-Research Associates on short-term contractual basis – 2025-2026 पर क्लिक करना है।

 

नोटिफिकेशन में आवेदन लिंक पर क्लिक करने के बाद नए पेज पर To Register के आगे क्लिक हियर पर टैप करें।

 

इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।

 

अब Already Registered? To Login में जाकर अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र को पूरा कर लें।

 

अंत में आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 500 रुपये (+ बैंक चार्जेज) का भुगतान अनिवार्य रूप से करना होगा। बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]