*एमपी पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन हुए स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई अप्लाई* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*एमपी पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन हुए स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई अप्लाई*

😊 Please Share This News 😊

मध्य प्रदेश में पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती निकली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। ऐसे में इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी कल से ही MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 जनवरी 2025 तय की गई है।

 

*महत्वपूर्ण तिथियां*

आवेदन शुरू होने की तिथि: 9 जनवरी 2025

 

फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 जनवरी 2025

 

आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि: 9 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक

 

परीक्षा शुरू होने की डेट: 28 फरवरी 2025

 

*योग्यता एवं मापदंड*

आंगनवाड़ी कायर्कर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती हेतु मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से उच्चतर माध्यमिक प्रमाण पत्र या 10+2 (उत्तीर्ण 12वीं) की हो एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में मध्य प्रदेश में 5 वर्ष कार्य करने का अनुभव हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में 5 वर्ष की छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

 

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर हिंदी या अंग्रेजी का चुनाव करना होगा। अब आपको भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल करकर आवेदन पत्र को पूरा करें। अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

 

*एप्लीकेशन फीस*

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अनारक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ ईडब्ल्यूएस/ निशक्तजन अभ्यर्थियों के लिए (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी) आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]