खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ज्ञापन – चक्का जाम की चेतावनी – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ज्ञापन – चक्का जाम की चेतावनी

😊 Please Share This News 😊

चिचोली = बैतूल जिले के चिचोली विद्युत वितरण कंपनी सहायक यंत्री कार्यालय का गजब हाल है कई बार शिकायत होने के बाद भी विद्युत विभाग की कार्य प्रणाली में सुधार नहीं आ रहा है । बिजली के ट्रांसफार्मर खराब होने की लगातार शिकायत करने के बाद ट्रांसफार्मर बदलने के नाम से दोबारा भी खराब ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं विद्युत विभाग के कर्मचारी इस बात से किसान हैरान है चिचोली विकासखंड के अंतर्गत गवासेन ग्राम पंचायत के हर्रई गांव में एक माह से अधिक से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब है जिसके कारण किसानो की फसल सूखने की कगार पर है

बुधवार को हर्रई के किसानों ने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनोज के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है किसानों ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए बताया कि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो 20 जनवरी को गवासेन हाईवे पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

हर्रई ग्राम के राजू जामने ने बताया कि विकासखंड के अंतिम छोर के गांव हर्रई मे एक माह से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है जिसकी शिकायत कई दिन पहले विद्युत विभाग के अधिकारियों को कर चुके हैं शिकायत के बाद बिजली का ट्रांसफार्मर तो बदल दिया लेकिन लेकिन खराब ट्रांसफार्मर के बदले दोबारा भी खराब ट्रांसफार्मर लगा दिया है खराब ट्रांसफार्मर के कारण जिससे ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है किसानो की गेहूं चना की फसल सूखने की स्थिति में है । ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है ज्ञापन सौपने मे जनपद सदस्य पती राजू जामने , ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रवीण आर्य आदिवासी कोंग्रेस अध्यक्ष लाल बहादुर सिंग , नंदकिशोर आठनेरे , दिनेश कलम ,छतर सिंह काजले राकेश जामने ,सतीश चौहान, भरत चौहान ,कमलेश चौहान ,करण सिंह कमल ,श्यामलाल भलावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754