पशुचिकित्सक के साथ हुई मारपीट की घटना का 48 घण्टे में खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पशुचिकित्सक के साथ हुई मारपीट की घटना का 48 घण्टे में खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

▪️बीमार वान का ईलाज नहीं करने के कारण आरोपियों ने सबक सिखाने के लिये दिया घटना को अंजाम ।

▪️ थाना माधवनगर पुलिस को मिली सफलता पशुचिकित्सक के साथ मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपी गिरफ्तार।

▪️नगर निगम कन्ट्रोलरूम पर गाय के बीमार होने की भ्रामक जानकारी देकर किया गुमराह ।

▪️पशु चिकित्सक को झूठ बोलकर बुलाया पी.जी.पी.टी. कॉलेज ग्राउण्ड के पास।

▪️पूर्व में बीमार धान का ईलाज नही करने की बात को लेकर 

▪️पशुचिकित्सक से हुआ था. विवाद ।घटना को अंजाम देने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार।

▪️आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकल, 06 मोबाइल फोन एवं कड़ा जप्त ।

 

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा विगत दिनों पशुचिकित्सक डॉ. रिकेश वर्मा के साथ अज्ञात आरोपियों द्वारा की गई मारपीट की घटना को प्राथमिकता पर लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री गुरुप्रसाद पाराशर व नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमति दीपिका शिन्दे को उक्त घटना के आरोपियो को शीघ्र गिरस्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी माधवनगर की टीम को अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

▪️घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक- 16.01.2025 को मध्य रात्रि में पशुचिकित्सक डॉ. रिकेश वर्मा ने थाना माधवनगर पर सूचना दी कि दिनांक 15.01.2025 को नगर निगम कन्ट्रोल रूम उज्जैन से प्राप्त सूचना पर वे अपनी टीम के साथ प्राप्त जानकारी के आधार पर बीमार गाय के ईलाज हेतु अशोक नगर गये थे। अशोकनगर पर बीमार गाय की तलाश करने पर गाय नहीं मिली पुनः नगर विगन पर सूचना देने वाले मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क करने पर उसके द्वारा माय पी. जी.बी.टी. कॉलेज-पाउण्ड के पास होने की जानकारी देना बताया। पी.जी. बी.टी. कॉलेज ग्राउण्ड पर भी बीमार गाय की तलाश करने पर कोई गाय नहीं मिलने पर चापस आते समय दो अज्ञात लडकों ने मेरी कार को टक्कर मारकर मेरे साथ मारपीट की एवं वहीं पास में खड़े उनके और 02 अन्य साथियों के द्वारा भी गारपीटकरना बताया। सूचना पर से थाना माधवनगर पर अपराध क्रमांक- 22/2025 धारा 296,115(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-

थाना माधवनगर पर उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर बरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम बनाकर सर्वप्रथम फरियादी एवं उसके साथी से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई, किन्तु फरियादी द्वारा आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नही दी गई नगर निगम कन्ट्रोल रूम पर सूचना देने वाले मोबाईल नम्बर 7224808109 के धारक विनोद मालवीय से भी पूछताछ की गई जिसके द्वारा पशुचिकित्सक के समय पर नहीं आने से बीमार गाय को छोड़कर जाना बताया। टीम द्वारा विवेचना के दौरान घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये एवं मुखबिर तत्र को सक्रिय किया गया।

कल दिनांक को फरियादी से पुनः बारीकी से पूछताछ की गयी जिसमें यह तथ्य सामने आया घटना दिनांक को शाम के समय पशु व जानवरों से लगाव रखने वाले संजय परमार जानवरों का ईलाज समय पर नही करने की बात को लेकर डॉक्टर से नाराज है। उक्त जानकारी की पुलिस द्वारा बारीकी से छानबीन की गयी एवं घटना दिनांक को नगर निगम कंट्रोल रूम उज्जैन में जिस कालर द्वारा गाय के घायल होने के सम्बंध में सूचना दी गयी थी उस स्थान की तस्दीक की गयी।

 

उक्त स्थान पर कोई भी गाय घायल होना नहीं पायी गयी एवं सूचनाकर्ता द्वारा नगर निगम कन्ट्रोलरूम एवं पशुचिकित्सक को गलत जानकारी देकर भ्रमित करने की पुष्टी हुई। पुलिस टीम द्वारा उक्त परस्थितियों को ध्यान में रखकर सूचना कर्ता विनोद मालवीय व संजय परमार से मनोवैज्ञानिक तरीके एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की गयी।

 

पूछताछ में आरोपीगण द्वारा घटना दिनांक को ही पशुचिकित्सक को शांम के समय घायल धान का ईलाज करने की सुचना दी गई थी किन्तु डॉक्टर के समय पर उपचार हेतु नहीं पहुंचने से वान की मृत्यु हो गई थी जिससे डाक्टर के प्रति आरोपीगण के मन में आक्रोश था। इस बात को लेकर पशुचिकित्सक को सबक सिखाने के उद्देश्य से आरोपी संजय परमार एव विनोद मालवीय ने अपने साथी आदित्य नाईक, विनोद चौहान, सावन राठौर व एक नाबालिग के साथ योजना बद्ध तरीके से पशु चिकित्सक रिकेश वर्मा को घायल गाय की सूचना देकर पीजीबीटी कालेज के ग्राउण्ड के पास अंधेरे में बुलाकर कार रोककर मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाना बताया। आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकल, 06 मोबाइल फोन एवं एक लोहे का कड़ा जप्त किया गया। प्रकरण में दौराने विवेचना धारा- 132,121 (1). 61 (2) बीएनएस का इजाफा किया गया।

 

जप्त मनुका-

01. घटना में प्रयुक्त वाहन मो.सा. क्रमाक- (1) MP19 MC-2767 (2) MP41 N-3309

02. मोबाइल फोन कुल 06 नग

03. एक लोहे का कड़ा

 

गिरफ्तार आरोपीयो का विवरण – 01

दुर्गेश उर्फ सजय परनार पिता मुरलीधर परमार उम्र 25 साल निवासी ग्राम कनार्टी थाना तराना जिला उज्जैन हाल

आदिनाथ विलनिक के सामने लक्ष्मी नगर उज्जैन।

02. आदित्य पिता पंकज नाईक उम्र 24 वर्ष निवासी 45 सेठी नगर उज्जैन।

03. विनोद पिता गोवर्धन लाल चौहान उम्र 23 साल निवासी बिशन खेड़ी थाना तराना उज्जैन। (पूर्व में 02 अपराध पंजीबद्ध है)

04. विनोद पिता मोहनलाल मालवीय उम्र 24 साल निवासी मालीखेड़ी तह. महिदपुर हाल गोपालपुरा उज्जैन।

05. सावन राठौर निवासी- गोपालपुरा उज्जैन

06. बालअपचारी ।

 

▪️सराहनीय भूमिका –

 

थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक राकेश भारती, उनि. अंकित बनोधा, उनि. सालगराम चौहान, सउनि, संतोष राय, सउनि, धर्मेन्द्र तोमर, प्रआर रवि शर्मा, अनुप सिंह, 691 दिनेश बैस, आर. 187 अमरनाथ, आर. 1505 संजय, आर. 708 अंकित, आर. 1919 अविनाश, आर. 1785 अर्जुन, की सराहनीय मुख्य भुमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain PRO Ujjain PRO Bhopal Jansampark Madhya Pradesh #ujjainpolice #mppolice #ujjain #police #उज्जैन #ujjainpolice1 #policeujjain #ujjainwale #policeofficer

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]