बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ मानव अधिकार संगठन नेअपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*   *हेल्पलाईन वाटसअप शुरू करने की मांग* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ मानव अधिकार संगठन नेअपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*   *हेल्पलाईन वाटसअप शुरू करने की मांग*

😊 Please Share This News 😊

♦जबलपुर. देश व समाज हित में सक्रिय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने जबलपुर में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जाहिर करते हुए प्रशासन से युद्धस्तर पर मुहिम चलाने की मांग की है. इस संदर्भ में संगठन के जबलपुर अध्यक्ष डाक्टर अजय कुमार वाधवानी के नैतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर की गैर मौजूदगी में अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड़ से मुलाकात कर उन्हें बताया कि गांजा, स्मेक, चरस, कच्ची शराब, सुलोचन, कोडिन सहित नशीली दवाओं का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से चल रहा है, युवा और नाबालिग बड़ी तादाद में इस दल दल में फंस चुके हैं. लिहाजा देश के भविष्य को तबाही से बचाने के लिए प्रशासन को इस दिशा में कठोर कार्रवाही करना चाहिए साथ ही पुलिस व जनता के बीच संवाद स्थापित करने की पहल भी जरूरी है. संगठन ने सुझाव दिया है कि अवैध कारोबार को रोकने कलेक्टर अपनी निगरानी में वाटसअप शुरू करें जिसमें जनता नशा करने वालों व इस कारोबार के गुनाहगारों की जानकारी दे सके. जनहित में सूचना देने वाले के नाम को गुप्त रखा जाए. इस मौके पर एड. भावना निगम, एड. साक्षी भारद्वाज, एड. आशीष त्रिपाठी, मुहम्मद इदरीस राईन, डाॅ. अभिजीत जैन, डाॅ. अभिषेक जैन, कमरूल इस्लाम खान, एड. विवेक शुक्ला, रोशन लाल मंध्यानी, एड. आशुतोष चतुर्वेदी, राजीव गौर आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रहीी सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]