*झिरनिया ठाकुर साहब द्वारा किया गया झंडा वंदन* उज्जैन नागदा
|
😊 Please Share This News 😊
|
गणतंत्र दिवस के अवसर पर साईनाथ कॉन्वेंट मिडिल स्कूल उन्हेल रौड पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में मध्य भारत गौरव पुरस्कार प्राप्त सामाजिक समरसता विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री ठाकुर शाहनवाज उद्दीन छन्नू भैया द्वारा झंडावंदन कर विद्यार्थियों को सम्भोदित करते हुए कहा कि आज का दिन झंडावंदन और परेड कर इतिश्री करने का नाम नहीं है अपितु आज हम को उन महान विभूतियों जैसे बाबा भीम राव अम्बेडकर जी महात्मा गांधी जी नेता जी सुभाष चंद्र बॉस जैसे हजारों हज़ार बलिदानियों के बलिदान को नमन करने का दिन हे वही उन्होंने बच्चों से और उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं और नागरिकों से आज के दिन संकल्प लेने का आव्हान किया की हम सब मिल कर इस संविधान को इतने परिश्रम से हमारे महान विभूतियों के अविस्मरणीय योगदान से प्राप्त हुआ हे जो हमारे अधिकारों की रक्षा करता हे और बिना किसी भेद भाव भाषा मज़हब लिंग क्षेत्र के सब को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता हे की रक्षा करे और हम सब मिल कर देश की अखंडता सामाजिक समरसता और भाईचारा प्रेम आपसी सौहार्द बनाये रख कर देश को विकसित और शक्तिशाली बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे। इस अवसर पर स्कूल संचालक मनीष पोरवाल प्रिंसिपल संजय जोशी और विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ टॉपर बालिका मधु नांदेड़ा भी उपस्थित रही। आभार प्रिंसिपल संजय जोशी। ने मान।जगदीश परमार
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

