▪️ थाना माकडोन पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
|
😊 Please Share This News 😊
|
- ▪️अवैध शराब परिवहन, क्रय – विक्रय व तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी।
▪️ थाना माकडोन पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
▪️आरोपी से 65 लीटर अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटर सायकल की जप्त।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में जिले में अवैध शराब परिवहन, क्रय – विक्रय व तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध अभियान स्तर पर कार्यवाही की जा रही है ।
इसी तारतम्य में थाना माकड़ोन पर विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की मोटरसाइकल पर अवैध शराब लेकर ग्राम लालाखेड़ी को जाने वाले रास्ते से गुजरने वाला है।
उक्त सूचना पर थाना प्रभारी माकड़ौन द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी अर्जुन देवडा पिता राकेश देवडा उम्र 26 साल निवासी ग्राम लिम्बादित थाना माकड़ोन जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया , आरोपी से 65 लीटर अवैध देशी शराब व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकल जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना माकड़ौन पर अप. क्र 41/25 , म.प्र आबकारी अधिनियम की धारा में दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
आज दिनांक को आरोपी को माननीय न्यायालय तराना मे पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।
▪️जप्त मश्रुका:- आरोपी के कब्जे से 65 लीटर अवैध देशी शराब कुल कीमती 36000/- रूपये व एक मोटर सायकल किमती 100000/- रुपये , इस प्रकार कुल 1 लाख 36 हजार रुपये का मश्रुका जप्त किया गया ।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी माकड़ौन उनि प्रदीप सिंह राजपूत , प्र. आर वीरेंद्र द्विवेदी, आर राजेंद्र सिंह, आर जितेंद्र सिंह ,आर सुनील लिंबोडिया , आर हरिओम, आर कुंदन व सैनिक लखन की विशेष भूमिका रही।
#ujjan #ujjainpolice1 #mp #MPPolice
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

