अब पार्षद कमलेश कालरा उलझे… एसडीएम धनगर सहित 4 अफसरों के खिलाफ वारंट
|
😊 Please Share This News 😊
|
इंदौर । शहर में दो पार्षद फिलहाल ”बुरे दिन” झेल रहे हैं..! पिटाई कांड के बाद जीतू यादव का पद और सदस्यता जाने के बाद अब कमलेश कालरा की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं… हालांकि इस बार मामला इन दोनों के बीच का नहीं है… खबरों की मानें तो हाईकोर्ट ने कमलेश कालरा के फर्जी जाति प्रमाण-पत्र पर चुनाव लड़ने के मामले में वारंट जारी किया है… कालरा सहित इस मामले से जुड़े 4 अफसरों पर जमानती वारंट जारी हुआ है… दरअसल, इस जाति प्रमाण पत्र के मामले में एडव्होकेट मनीष यादव ने एक याचिका लगाई थी, जिस मामले में उक्त वारंट जारी हुआ… कालरा पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ा… इस मामले में गत वर्ष फरवरी में भी सुनवाई हुई थी… अब हाईकोर्ट ने कालरा सहित एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर के साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग, अल्पसंख्यक आयोग सहित कमिश्नर पर वारंट जारी किया है… पिछले साल जब इस मामले में सुनवाई हुई थी तब कोर्ट ने अफसरों को इस मामले की जांच कर 6 माह में रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन सालभर बाद भी अफसर उपस्थित नहीं हुए, जिसके चलते हाईकोर्ट ने नाराजगी दिखाई और सभी पर वारंट जारी किए गए… मालूम हो कि पार्षद कमलेश कालरा इंदौर में हुए पिटाई कांड के बाद सुर्खियों में ज्यादा बने रहे..!सूत्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

