चिचोली परिक्षेत्र अंतर्गत छापामार कार्यवाही की गई ।
|
😊 Please Share This News 😊
|
दिनांक 8 फरवरी 2025 को श्रीमान वन संरक्षक महोदया बैतूल वन वृत के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमान वन मंडल अधिकारी महोदय पश्चिम बैतूल एवं उपवन मंडल अधिकारी चिचोली के निर्देशन में चिचोली परिक्षेत्र अंतर्गत छापामार कार्यवाही की गई । परिक्षेत्र चिचोली के भी8मपुर में छापामार कार्रवाई में अल्केश एवं शिवा वल्द निम्मा विश्वकर्मा के घर से 0.104 घन मीटर एवं संतोष वल्द सेवाराम के घर से 0.134 घन मीटर सागोन चिरान और औजार जब्त किए गए तथा आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी चिचोली और वन परिक्षेत्र चिचोली का वन अमला उपस्थित रहा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

