पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा का किया औचक निरीक्षण रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा का किया औचक निरीक्षण रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

👉रोल कॉल के माध्यम से की गई पुलिस की मुस्तैदी की जांच

👉हवालात एवं गश्त चेकिंग कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रतलाम पुलिस की सक्रियता एवं रिस्पॉन्ड टाइम जांचने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार गत रात अचानक थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पहुंचे। थाने पर थाना प्रभारी से चेक रोल कॉल बजवाया। चेक रोल कॉल पर थाना स्टाफ उपस्थित हुए। उपस्थित पुलिस स्टाफ को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों में पुलिस का भय और आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।  

         इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा श्री रवींद्र मालवीय, प्रशिक्षु आईपीएस श्री विक्रम अहिरवार (थाना प्रभारी रिंगनोद),निरीक्षक श्री मुनेंद्र गौतम थाना प्रभारी आई ए जावरा एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे। 

 

*विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश*

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी श्री मुनेंद्र गौतम को थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए। रात्रि गश्त में विशेष सतर्कता बनाए रखने और पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने, धार्मिक स्थलों, बैंक, एटीएम, चेक करने, रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों की चेकिंग के निर्देश दिए। 

 

*थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया*

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। 

 

*पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर पदस्थ स्टाफ से उनकी समस्याएं जानी और सुझाव मांगे। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]