*सर्वदलीय समाज के सम्मेलन में 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, प्रमाण-पत्र भी दिए* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*सर्वदलीय समाज के सम्मेलन में 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, प्रमाण-पत्र भी दिए*

😊 Please Share This News 😊

               किस्मत न्यूज           ओमप्रकाश मालवीय 

नामली। नगर में शुक्रवार को सर्वदलीय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। विभिन्न क्षेत्रों के 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

बायपास रोड स्थित नए बस स्टैंड पर सुबह 9 बजे बैंड बाजों के साथ 15 बग्घियों में वर-वधुओं का चल समारोह निकाला गया, जो नीमचौक, होली चौक, पैलेस रोड, सेमलिया रोड, बस स्टैंड, खेड़ापति हनुमान मंदिर रोड होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचा। चल समारोह का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया। पुराने बस स्टैंड पर जोड़ो ने आयोजन समिति अध्यक्ष मोहन परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष अनीता रजनीश परिहार के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। चल समारोह का स्वागत रजनीश परिहार ने किया। दोपहर 12 बजे बाद सभी जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कई दानदाताओं ने नकद राशि, बर्तन तथा सामग्री, भेंट की गई। समिति की ओर से आलमारी, पलंग, बिस्तर, बर्तन, आभूषण दिए गए। दोपहर 3 बजे सभी वर-वधुओं को प्रमाण-पत्र देकर विदाई दी गई। समारोह में टीआई विक्रमसिंह चौहान स्टांफ के साथ व्यवस्था में लगे रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]