अवैध लकड़ी जब्ती हेतु पश्चिम बैतूल वन विभाग की बड़ी कार्रवाई**   अकरम खान पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अवैध लकड़ी जब्ती हेतु पश्चिम बैतूल वन विभाग की बड़ी कार्रवाई**   अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

बैतूल जिले के सांवलीगढ़ रेंज के अंतर्गत अमलापुर गांव में अवैध फर्नीचर निर्माण की सूचना पर पश्चिम बैतूल वन मंडल ने बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक (CF) श्री बासु कन्नौजिया एवं वन मंडल अधिकारी (DFO) श्री वरुण यादव के मार्गदर्शन में बनाई गई टीम द्वारा की गई। इस छापेमारी के दौरान 1.3 सीएमटी अवैध सागौन लकड़ी बरामद की गई, जिसमें कुल 150 इकाइयाँ शामिल थीं—11 लॉग (गोल काष्ठ) एवं 139 चिरान (सॉन् टिम्बर)। जब्त लकड़ी का अनुमानित मूल्य 1.25 लाख रुपये से अधिक है।  

 

आरोपी के घर से 10 से अधिक छोटी-बड़ी फर्नीचर बनाने की मशीनें भी बरामद की गईं, जिनमें लेथ मशीन, 2 बड़े कटर, आरा आदि शामिल हैं।  

 

इसके अतिरिक्त, आरोपी राजाराम चंदेलकर के घर के सामने खड़ी एक सफेद बोलेरो वाहन में भी अवैध रूप से लकड़ी पाई गई, जिसे कानूनी प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। यह वाहन आरोपी के पुत्र विकास के नाम पर पंजीकृत है।  

 

इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व अक्षत जैन (IFS) एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। आगे की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754