बिलपांक तथा धराड़ में महाशिवरात्रि पर आयोजनों की तैयारी के लिए निरीक्षण किया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बिलपांक तथा धराड़ में महाशिवरात्रि पर आयोजनों की तैयारी के लिए निरीक्षण किया

😊 Please Share This News 😊

                रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

 21 फरवरी 2025आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के बिलपांक तथा धराड़ में मंदिरों पर होने वाले आयोजनों के संबंध में स्थल निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 

बिलपांक में विरुपाक्ष महादेव मंदिर में होने वाले मेला आयोजन, अभिषेक, चल समारोह तथा प्रवेश द्वार भूमि पूजन के संबंध में निरीक्षण करते हुए अधिकारियों तथा ग्रामीणों से चर्चा की, आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आयोजनों की रूपरेखा निर्धारित की। इसी प्रकार धराड़ में महाकाल मंदिर पर महाशिवरात्रि के दौरान अभिषेक आयोजन तथा भंडारे के संबंध में जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान बिलपांक ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों तथा अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए आयोजनों को लेकर चर्चा की, सुव्यवस्थित आयोजन के लिए बिंदुवार निर्देशित किया। बताया गया कि बिलपांक में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में रुद्राभिषेक तथा पांच दिवसीय मेला आयोजन होगा, चल समारोह निकलेगा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इसी प्रकार धराड़ में मंदिर में अभिषेक तथा भंडारा आयोजन होगा। समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]