*आजाद हिंद संगठन ने किया शहीद चन्द्रशेखर आजाद को याद ।*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
नमन् आजाद कार्यक्रम के तहत मनाई आजाद की पुण्यतिथि-
रतलाम – आजाद हिंद संगठन द्वारा शहीद चौक पर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किये व देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संयोजक राकेश पाँचाल ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चन्द्रशेखर आजाद भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 23 जुलाई को हुआ था वे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल,सुखदेव राजगुरु व शहीद भगत सिंह सरीखे क्रान्तिकारियों के अनन्यतम साथियों में से थे। पाँचाल ने बताया की पंडित जी ने काकोरी कांड साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जहां उन्होंने ब्रिटिश खजाने से नकदी ले जा रही ट्रेन को लूट लिया।चंद्रशेखर आजाद जी ने नारा दिया था कि आजाद हू ,आजाद रहूँगा इसलिए 27 फरवरी 1931 को प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क में उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपनी बंदूक की आखिरी गोली से खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली और शहीद हो गए। चंद्रशेखर आजाद जी की पिस्टल आज भी प्रयागराज के राष्ट्रीय संग्रहालय में रखी हुई है। उन्होंने ये भी कहा की चंद्रशेखर आजाद, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे, जिनका सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित था। वे एक ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने भारतीय युवाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरणा भी दी। चंद्रशेखर आजाद ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की आजादी के लिए साहसिक संघर्ष किया। इस अवसर पर संगठन के हेमन्त तायडे , प्रवीण दीक्षित, आकाश प्रजापत, प्रकाश बन्शीवाल,विनोद चौहान, विजय डॉन, निर्मलसिंह डोडिया, विनोद निनामा, दशरथ भारती,नेपालसिंह सिसोदिया, संजय सिंह पंवार आदि मौजूद थे !
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

