कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम उक्त बैठक की अध्यक्षता श्री राजेश बाथम कलेक्टर, रतलाम द्वारा की गई तथा रतलाम ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामर एवं जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। सर्वप्रथम अग्रणी जिला प्रबंधक मोहनलाल मीणा द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उक्त बैठक की जानकारी प्रदान की प्रदान की गई ।

 

उक्त बैठक में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। उक्त बैठक में जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा बैंकों के कार्यरत बी.सी. केन्द्रों की जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु कहा गया तथा उनके कार्यो की निरंतर समीक्षा करने हेतु कहा गया एवं शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु कहा गया ।साथ ही शासकीय योजनाओं के लंबित लक्ष्य 15 मार्च 2025 तक पूर्ण करने के लिए सभी बैंकों को कहा गया। रतलाम गामीण विधायक श्री मथुरालाल डामर द्वारा पशुपालन विभाग एवं शिक्षा ऋण के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु कहा गया साथ ही सैलाना तहसील में ऋण हेतु पर्चे बाटने पर चर्चा हुई। जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि द्वारा आपत्ति दर्ज की गई तथा इस प्रकार की प्रक्रिया प्रतिबंधित करने हेतु कहा गया ।

 

उक्त बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि श्री गुप्ता , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, नाबार्ड के डी.डी.एम. श्री एन. के. सोनी एवं शासकीय विभागों, जिले में कार्यरत् बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया। बैठक के अंत में समस्त उपस्थित सदस्यों का आभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]